नवादा, मार्च 8 -- नवादा, नगर संवाददाता। शहर के पार नवादा अंसार नगर मोहल्ला निवासी मो. गुलजार की 15 वर्षीय पुत्री साइना परवीन 6 मार्च से लापता है। इस बाबत बुंदेलखंड थाने में गायब किशोरी की मां शबाना आजमी ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना के विरोध में परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को बुंदेलखंड थाना के गेट पर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस ने हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सड़क जाम कराया। थाने को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि साइना 6 मार्च को दिन में 3:20 बजे घर से सामान लाने के लिए बाजार गई थी। लेकिन वह लौटकर घर नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इधर, शनिवार की सुबह परिजन और मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे और किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। लोगों ने थाना गेट के बाहर ...