प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मां बेल्हादेवी धाम रेलवे स्टेशन के पास के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी अपने चाचा चाची के साथ रहती है। वह काफी दिनों से एक रेलवे कर्मचारी से फोन पर बात करती थी। एक फरवरी को किशोरी लापता हो गई। उसका चाचा आरोपी कर्मचारी से पूछताछ करने गया तो आरोप है कि उसने गाली देकर भगा दिया। मामले में किशोरी की चाची ने रेलवे कर्मचारी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद है। किशोरी की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही सही बात सामने आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...