किशोरी लापता, युवक पर केस दर्ज
बलिया, अप्रैल 5 -- बैरिया। क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर शनिवार को एक युवक भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इलाके के दयाछपरा निवासी विमलेश राम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक का किशोरी के गांव में रिस्तेदारी थी जहां पर उसका अक्सर आना-जाना होता था। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.