मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र में घर से परचून की दुकान पर सामान लेने निकली किशोरी लापता हो गई। मां ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाया है। कोतवाली के लाल मस्जिद क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 8 अप्रैल को शाम चार बजे घर से परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप लगाया कि सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी नदीम उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया। इस संबंध में सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर पर आरोपी नदीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.