लखनऊ, दिसम्बर 10 -- नानपारा कोतवाली के एक गांव की किशोरी को दो युवकों ने उस समय अगवा कर फरार हो गए जब उसकी मां खेत पर गई थी। काफी तलाश के बावजूद पता न चलने पर दो युवकों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। बलहा संवाद के अनुसार नानपारा कोतवाली के एक गांव की किशोरी को तीन दिसम्बर की दोपहर में खैरीघाट थाने के बरूहा निवासी अखिलेश व महोली शेर खां के मजरे टेपरी निवासी चंदर लेकर फरार हो गए। उस समय किशोरी की मां खेत गई थी। जब वह घर आई तो न तो घर में किशोरी थी न ही संदूक में रखी चालीस हजार की नगदी मिली। उसने बेटी की सभी संभावित जगहों पर तलाश की। उसका कुछ पता न चला। पीड़िता के मुताबिक बेटी को एक बार तकिया मेला से गायब किया था। बाद में उसे ले आए थे। जिस पर पीड़िता मां बेटी की शादी को रिश्ता तलाश रही थी। कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.