सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना के टभाडी गांव निवासी मालती देवी ने टाउन थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के गुमशुदगी की मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के आलोक में कहा गया कि उनकी बेटी आंचल कुमारी कम्प्युटर क्लास करने की बात कहकर सिमडेगा के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। लेकिन आंचल का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने जनवरी माह में ही टाउन थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस जांच कर रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...