किशोरी लापता, चार पर रिपोर्ट दर्ज
बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने 25 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 24 मार्च रात करीब 11 बजे 17 वर्षीय बेटी को युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। बेटी को ले जाने में युवक के पिता व अन्य ने मदद की है। बेटी को वापस करने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को शादी की नियत से साथ ले जाने वाला मोहल्ला बलुहा निकट कालिया मस्जिद निवासी मुन्ना, हाशिम, मुन्ना के पिता नाम अज्ञात व मुन्ना का भाई नाम अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करके तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.