गंगापार, मई 2 -- तहसील क्षेत्र के जमुआ सभौती दलित बस्ती की एक किशोरी 28 अप्रैल की शाम घर से निकली फिर नहीं लौट सकी। किशोरी देर रात तक घर नहीं लौट सकी तो परिजनों ने अनहोनी आशंका से ग्रसित होकर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन करने के बाद भी जब बेटी का पता नहीं चल सका तो पिता मेजा थाने पहुंच बेटी के लापता हो जाने की तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर किशोरी की खोजबीन में जुट गई है। जमुआ की सोभौती दलित बस्ती का एक युवक मजदूरी कर परिवार को पालन पोषण करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...