देवरिया, जनवरी 4 -- मेहरौनाघाट, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने लार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 31 दिसम्बर को समय लगभग 3:00 बजे हमारी नाबालिक लड़की घर से पिण्डी बाजार जाने की बात कह चली गई, लेकिन पिण्डी से बाजार कर वापस लौट घर वापस नहीं आई। जिसका काफी खोजबीन किया गया लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। किशोरी की माँ की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव विनय साहनी पुत्र सुबाष साहनी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...