प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। मम्फोर्डगंज निवासी एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मूलरूप से कानपुर निवासी एक व्यक्ति मम्फोर्डगंज में किराये पर रहते हैं। उनकी बेटी तीन अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे से लापता है। उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...