गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी से एक किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। किशोरी की मां की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।मूल रूप से गोपालगंज बिहार निवासी महिला अपने परिजनों के साथ कनावनी में रहती हैं और निजी अस्पताल में काम करती हैं। महिला के अनुसार 21 अप्रैल को उनकी 15 वर्षीय बेटी कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। घर न लौटने पर बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। महिला ने किशन निवासी धर्मपुरा जनपद शाहजहांपुर पर अपहरण का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...