रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार की अगुवाई में निगम की टीम ने मंगलवार को किशोरी यादव चौक (गौशाला मार्ग) के निकट स्थित निगम की भूमि, एमएस प्लॉट संख्या 241, रकबा 14 डिसमिल का भौतिक निरीक्षण किया। अपर प्रशासक ने पदाधिकारियों को किशोरी यादव चौक पर स्थित निगम की दुकानों से लंबित किराए की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि निगम की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण पाया गया, जिसे सात दिनों के भीतर अतिक्रमणकारियों को खुद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। निगम ने कहा कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसके बाद निगम नियमानुसार अतिक्रमण हटाएगा। अपर प्रशासक ने कहा कि किशोरी यादव चौक पर अक्सर उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकारी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.