किशोरी महीनेभर बाद भी बरामद नहीं
रामपुर, मई 2 -- पटवाई। थाना क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में 2 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी बड़ी बेटी को 29 मार्च को उनके घर से गांव का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है जब किशोरी को वापस बुलाने के लिए युवक के परिजनों से कहा तो युवक का भाई जान से मारने की धमकी देकर कहा वो किशोरी को वापस नहीं करेंगे। वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर पटवाई पुलिस ने दो लोगों पर नामजद केस दर्ज कर लिया था। मगर घटना के एक महीने बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया है कि किशोरी को तलाश किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में युवती लापता, युवक पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.