हरिद्वार, मई 18 -- सिडकुल पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की ओर से अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा कर रहे थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन और मोबाइल सिम आईडी की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन न्यू माधोपुरी, लुधियाना पंजाब में मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल पंजाब रवाना हुई और दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से किशोरी को स...