गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की अपने परिजनों से नाराज होकर अन्यत्र चली गई थी। उक्त आशय की सूचना थाना प्रभारी अमित कुमार को प्राप्त होते ही थाना प्रभारी के द्वारा सभी संभावित सूचना तंत्रों और अन्य तकनीकी तंत्रों का सहयोग लेते हुए लड़की को रांची से सकुशल बरामद कर लिया गया। उसके बाद उसे पिता को उसे सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...