साहिबगंज, जुलाई 9 -- उधवा। करीब डेढ़ महीने पहले कथित रूप से अगवा किये गये किशोरी के मामले में राधानगर थाने में दर्ज केस में बीते बुधवार की रात को थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर संबंधित किशोरी को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में एक किशोर को निरूद्ध किया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर किशोर को दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...