बदायूं, मार्च 8 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के स्वजनों ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय किशोरी होली वाले दिन दवाई लेने के लिए कुंवरगांव गई थी। काफी देर तक जब घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने उसको नाते -रिश्तेदारी आदि जगहों पर तलाश किया। किशोरी का कोई पता नहीं चला। उसके बाद जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। किशोरी के स्वजनों का यह भी कहना है कि दोनों के बीच पहले से फोन पर बातचीत होने की बात सामने आई थी। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.