सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा इलाके में पांच दिन पहले एक किशोरी अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने गांव के ही दो युवकों पर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार वालों के मुताबिक बेटी को महोली के गुलरहिया निवासी रामनिवास मौर्य व महोली के चमखर के विनय मौर्य द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...