कौशाम्बी, मई 9 -- चरवा थाना इलाके के एक गांव से शुक्रवार भोर में 14 वर्षीय किशोरी परिजनों के सोते समय घर से लापता हो गई। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद पता चला कि किशोरी गांव के ही एक युवक के साथ चली गई है। परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर जानकारी ली तो उसकी मां ने शादी समारोह में जाने की बात कही। पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस किशोरी और युवक की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- पिता गया था शादी में, गांव के युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म यह भी पढ़ें- घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी, अपहरण की आशंका, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...