हरदोई, जून 15 -- सुरसा। एक गांव में किशोरी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मढ़िया मजरा सरसैया निवासी एक महिला ने सुरसा थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 13 जून की शाम करीब 7:30 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर से शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसे देखकर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। किशोरी द्वारा विरोध करने और मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...