गोरखपुर, मार्च 5 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार रात करीब आठ बजे राप्ती नदी स्थित करमैनीघाट पुल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह पुल की रेलिंग में दुपट्टा बांधकर नदी में कूद गई। घटना के समय घाट पर कुछ लोग दाह संस्कार कर रहे थे। लोगों ने किशोरी को नदी में कूदते देख शोर मचाया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण तत्काल बचाव नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी। मंगलवार की शाम उसकी मां ने उसे खाना बनाने को लेकर डांट दिया था, जिसके बाद वह घर से निकल गई। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कैम्पियरगंज और मेहदावल पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार सुबह से स्टीमर की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। दोपहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.