उरई, फरवरी 12 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा में बुधवार रात एक किशोरी ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे में एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है जो परिजनों का नहीं बताया जा रहा है। मानपुरा की 16 वर्षीय राधा पुत्री नरेश कुमार कठेरिया ने बुधवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया बुधवार को राधा मां समेत परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मजदूरी पर मटर तोड़ने गई थी। देर शाम 7 बजे लौटने के बाद उसने भोजन तैयार किया और पूरे परिवार ने साथ बैठकर खाया। इसी दौरान पिता नरेश कुमार का फोन आने पर मां बात करने लगी। उसी समय राधा उठकर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरे से हलचल नहीं हुई तो मां ने दरवाजा खुलवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.