किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में रविवार दोपहर एक 15 वर्षीय ब्रह्मकुमारी पुत्री अजय कुमार ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। घटना के समय घर में उसकी बड़ी बहन नीरज और छोटा भाई कार्तिक मौजूद थे। बड़ी बहन ने कमरे में उसे फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता अजय कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को किसी परेशानी की जानकारी नहीं थी और घटना के समय वह घर पर नहीं थे। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.