चित्रकूट, अप्रैल 14 -- पहाड़ी। थाना क्षेत्र के खरसेड़ा गांव में मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे संत कुमार की 16 वर्षीया बेटी काजल उर्फ पिंकी ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। उस समय परिजन खेत में थे। परिजनों ने पहुंचने पर उसे फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिंकी हनुमत इंटर कालेज नांदी में कक्षा 11 की छात्रा थी। मृतका के के तीन भाई व दो बहन हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह का कहना है कि खुदकुशी का कारण अभी सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें- छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...