सिमडेगा, फरवरी 5 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कसडेगा जितियाटोली निवासी प्रीति कुमारी नामक एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार के रात की है। बताया गया कि कृष्णा तुरी बुधवार को अपनी पुत्री को घर मे छोड़कर परिवार सहित ईंट भट्टा में काम करने गया था। रात में घर वापस लौटने पर घर मे अपनी पुत्री प्रीति कुमारी को फांसी के फंदे पर लटकता पाया। परिजनों ने किशोरी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी संबंधित थाना को दी। सूचना के आलोक में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...