बिजनौर, मई 13 -- स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी महावतपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। ग्राम गांवड़ी महावतपुर निवासी एक किशोरी ने घर में गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है किशोरी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों की देखभाल उनके चाचा द्वारा की जा रही थी। किशोरी की अचानक हुई मौत से परिवार और गांव के ...