गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम। भोड़ाकलां गांव में मंगलवार की सुबह एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भोड़ाकलां गांव निवासी 17 वर्षीय वंदना के रूप में हुई है। मंगलवार की सुबह उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां ने कमरे में देखा तो वंदना का शव लटका मिला। उसने अपने परिवार वालों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच अ​धिकारी एसआई साजिद हुसैन ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...