कानपुर, मई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली सोलह साल की एक किशेारी ने संदिग्ध हलात में शुक्रवर को नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम क साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रसूलपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र कठेरिया शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ खेतों में काम करने गए थे। घर में सोलह वर्षीय पुत्री अनामिका व अन्य बच्चे मौजूद थे। दोपहर में अनामिका शौच को जाने की बात कहकर खेतों की ओर गई। इसके बाद उसने गांव के बाहर विद्याराम के खेत मे खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तो उसका शव नीम के पेड़ में फांसी पर...