कानपुर, अगस्त 13 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सुनवरसा गांव की एक किशोरी ने बुधवार रात में घर के बाहर पड़े टीन शेड के एंगल में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुनवरसा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की छोटी बहन 16 वर्षीय स्वाती गांव के ही एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। बुधवार को सुबह वह स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से वापस आने के बाद वह किसी बात को लेकर काफी तनाव में थी। देर रात उसने घर के बाहर पड़े टीन शेड में लगे लोहे के एंगल में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसके माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतका के भाई शैलेंद्र गौतम ...