उरई, मई 20 -- कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र सिरसाकलार के ग्राम टिकरी मुस्तकिल में एक 15 साल की लड़की ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।बुधवार दोपहर को ग्राम टिकरी मुस्तकिल निवासी मोलवती उर्फ छोटी 15 वर्ष पुत्री पिंटू निषाद ने अज्ञात आज किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। मामले की जानकारी जैसे ही पारिवारी जनों को हुई वैसे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर आए। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तभी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लगभग 3 बजे दोपहर में किशोरी ने दम तोड़ दिया। आत्महत्या किए जाने की सूचना थाना सिरसाकलार पुलिस को मिलते ही वह मौके पर आ गई। सिरसा कलार पुलिस के द्वारा मृतका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए उरई के लिए भेजा गया है। सिरसाकलार थानाध्यक्ष...