भदोही, मई 13 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने घर छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने सूबे के बांदा निवासी एक युवक समेत दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। तहरीर में किशोरी की मां ने कहा कि बेटी आठ मई की सुबह घर से गायब हो गई। उसको काफी तलाशा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। बताया कि इसके पूर्व भी बेटी 28 जनवरी को इसी साल घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने अंकित सिंह चौहान निवासी चौहान डेरा, काजी टोला, मरका, बांदा एवं राहुल सिंह चौहान पता अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। यह भी पढ़ें- किशोरी घर से हुई गायब पुलिस तीनों की तलाश गर्मजोशी के साथ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...