कौशाम्बी, अगस्त 26 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट के पथरहा गांव में बुधवार की दोपहर को किशोरी ने फांसी लगागर जान दे दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पथरहा निवासी रमेश खेती-किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। रमेश की 16 वर्षीय पुत्री मोहनी ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे बिना किसी से कुछ बताए कमरे में चली गई व अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक मोहनी बाहर नहीं निकली तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांका तो अंदर मोहनी का शव फंदे से लटक रहा था। बेटी को फांसी पर लटकता देख परिजन बौखला गए। चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। दरवाजा तोड़कर किसी तरह मोहनी का शव फांसी क...