मिर्जापुर, जून 29 -- चेतगंज। मां की डांट से छुब्ध होकर 16 वर्षीय किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। मछुआरों ने किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। भदोही के एक गांव निवासी किशोरी शाम ऑटो से मिर्जापुर औराई मार्ग पर चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर पहुंची। इधर-उधर देखते हुए अचानक पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को बचा लिया। पुलिस ने किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में भर्ती कराया। किशोरी ने बताया कि मां की डांट से छुब्ध हो कर आत्महत्या की नीयत से पुल से गंगा नदी में छलांग लगाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...