अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़। इगलास थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर में एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घरेलू कलह मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव भरतपुर निवासी कोमल (17) पुत्री पप्पू ने बीते 18 जनवरी को घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे रामघाट रोड स्थित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान कोमल ने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घरेलू कलह बता रही है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...