औरैया, जनवरी 3 -- शहर के मुहल्ला दयालपुर भीकमपुर में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति में सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर किया गया। शनिवार को वहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। दयालपुर भीकमपुर निवासी तार बाबू की 18 वर्षीय पुत्री अनामिका शुक्रवार की देर शाम घर पर मौजूद थी। इसी दौरान किसी कारणवश उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला संयुक्त चिकत्सिालय लेकर पहुंचे, जहां चिकत्सिकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे गंभीर अवस्था में सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। च...