गढ़वा, जनवरी 22 -- गढ़वा। डंडई थाना अंतर्गत जरदे गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी की पुत्री 15 वर्षीया चांदनी कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में किशोरी के परिजन ने बताया कि किसी बात को लेकर अपने भाई-बहन में नोंकझोंक कर रही थी। उस लेकर मां ने डांट-फटकार कर दिया। उसी गुस्से में आकर चांदनी ने कीटनाशक खा लिया। उसकी जानकारी मिलने पर परिजन ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...