अलीगढ़, जून 6 -- खैर, संवाददाता। कस्बे के एक मोहल्ले से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने पड़ोस के ही युवक सचिन पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, एक जून की रात जब उनकी आंख खुली तो घर का दरवाजा खुला था और बेटी गायब थी। घर से सोने-चांदी के आभूषण और इलाज के लिए रखे 40 हजार रुपये भी गायब मिले। छानबीन में पता चला कि पड़ोस का युवक सचिन भी उसी समय से लापता है। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, अपहरण का केस पिता की आरोप युवक के परिजनों से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार को सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही ...