बरेली, फरवरी 13 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गांव की किशोरी को थाना सीबीगंज के गांव पस्तौर का युवक बहला कर ले गया। किशोरी घर से नकदी, जेवरात भी साथ ले गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक सुरेन्द्र और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस किशोरी को बरामद करने का प्रयास कर रही है। गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करने गया था। उनकी 15 वर्षीय बेटी, उनकी भाभी के घर थी। बुधवार दोपहर के बाद वह अपनी भाभी के घर को निकली, उसके बाद घर नहीं लौटी। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी किशोरी को ले जाते कैद है। पिता का आरोप है किशोरी घर में रखे 70 हजार रुपए 2 तोला सोने और चांदी की पायल भी साथ ले गई। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया किशोरी की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.