गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- टीला मोड़ थाना क्षेत्र की शालीमार सिटी की घटना परिजनों ने डिप्रेशन में होने की बात बताई ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की शालीमार सिटी में 10वीं की छात्रा की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी डिप्रेशन में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे डायल-112 पर सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी के बालकनी से कूदने की सूचना मिली। मौके पर टीला मोड़ थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और किशोरी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी निजी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.