गोरखपुर, नवम्बर 11 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इलाके की एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी बहन की बेटी उसके घर रहकर पढ़ती थी। 10 नवंबर को किशोरी स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। आरोप है कि गांव का विशाल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी अपने साथ जेवर और करीब 45 हजार रुपये नगद भी ले गई है। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष कैंपियरगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.