गोरखपुर, जून 17 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने तथा जेवरात और 20 हजार रुपये नकद ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि इठकौली निवासी एक युवक 17 अप्रैल को उनकी बेटी साक्षी तिवारी को दिल्ली ले गया और बाद में मुंबई चला गया। एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद युवती का पता नहीं चल सका है। महिला ने युवक समेत उसके परिजनों पर सहयोग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर बेटी की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...