मैनपुरी, जून 19 -- किशनी। थाना पुलिस ने मुस्तैदी और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर दिल्ली भाग रही 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर महज 24 घंटे के भीतर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपनी लाडली को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिवार ने पुलिस का आभार जताया। प्राइवेट बस एजेंट रोहित कुमार उर्फ राघव ने 17 जून को थाने में सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बालिका अकेली बस में बैठकर दिल्ली जाने की जिद कर रही है। बच्ची के पास कोई पहचान पत्र या आईडी नहीं था और वह काफी गुस्से में दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- छिवकी स्टेशन पर मिली बालिका, चाइल्डलाइन को सौंपा पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने भाई के पास दिल्ली जाना चाहती है। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलि...