गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ शिकायत की गई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...