मधुबनी, मई 29 -- हरलाखी,एक संवाददाता। हुर्राही गांव में एक किशोरी सात बार सर्पदंश की शिकार हो गई फिर भी उसने मौत को मात दे दी। अभी फिलहाल उसका इलाज फुलहर गांव के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। पीड़ित किशोरी की पहचान हुर्राही गांव निवासी लक्ष्मेश्वर की पुत्री रखी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोरी आम गाछी में बैठी थी। इसी दौरान किसी सांप ने उसे पैर में काट लिया। उसके बाद सांप ने कई बार लगातार बाईट कर दिया। उसके पैर में सात बार सर्पदंश के निशान पड़ गए हैं। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- किशोरी को सांप ने 7 बार काटा, फिर भी मौत को दे दी मौत परिजन उसे जनकपुर ले जाते की तैयारी करने लगे। लेकिन जनकपुर यहां से ज्यादा दूर होने के कारण किसी ने उसे फुलहर पेट्रोल पंप के निकट एक निजी क्लीनिक में भर्ती करा दिया। जहां ...