लखीसराय, मार्च 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोरी को संभावित सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शनिवार को सदर अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन कर चिन्हित 15 किशोरी को टीका लगाकर जिले में सिंगल डोज एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का शुरुआत किया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके भारती एवं डीएस डॉ राकेश कुमार के उपस्थिति में वरिष्ठ जीएनएम लूसी कुमारी एवं सीमा कुमारी ने सफलता पूर्वक चिन्हित किशोरी को सिंगल डोज टीका लगाया। डॉ एके भारती ने बताया कि सदर अस्पताल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 15 किशोरी को टीका लगाया गया। यह टीकाकरण अभियान अगले तीन माह तक चलाया जाएगा। इस दौरान सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंड स्तरीय अस्पताल में 14 से 15 वर्ष आयु की किशोरी को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जाएगा।...