बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना रेहरा बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। किशोरी की मां ने रेहरा बाजार थाने में 15 जून को तहरीर दी थी। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि मेरी नाबालिग पुत्री को सलमान हाशमी उर्फ अजमतुल्ला निवासी डफलपुरवा बैरिया सुर्जनपुर थाना रेहरा बाजार बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने 21 जून को अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो ए...