बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। ललिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ललिया पुलिस ने नाबालिग अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया है। किशोरी को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में वन स्टॉप सेंटर बलरामपुर भेजा गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खवासपुरवा मजरा मंगराकोहल निवासी धर्मराज पुत्र दीपनारायण उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद मामले में थाना ललिया में मुकदमा दर्ज किया...