किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, युवक नामजद
बलरामपुर, अप्रैल 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। गोंडा निवासी युवक पर अपहरण का आरोप है। मोबाइल पर संपर्क के बाद वारदात हुई है।जनपद गोंडा थाना इटियाथोक के एक निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 16 वर्षीय बेटी अपनी बहन के घर बलरामपुर में आई हुई थी। इसी दौरान 10 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे मेरी बेटी को गोंडा जनपद के तरबगंज थाना क्षेत्र निवासी आरोपी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी पहले से मोबाइल फोन के जरिए लड़की के संपर्क में था और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन लड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.