बागपत, मार्च 21 -- अमीनगर सराय। चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह पहले एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। किशोरी को घटना के कुछ दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिया गया था, लेकिन आरोपी युवक शिव यादव निवासी ग्राम नंगला जगत जनपद बुलंदशहर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उसका चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...