कन्नौज, दिसम्बर 7 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। युवक एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई की रिपोर्ट में कहा है कि तीन 03 दिसम्बर को लगभग 11.30 बजे उसकी नाबालिक पुत्री को अंशुल नामक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। पुत्री मेरी बहन के घर छिबरामऊ के एक गांव में रह कर पेपर दे रही थी। बहन के लड़के ने बताया की वह मेरी पुत्री को गुरसहायगंज तिराहे पर अनामिका को छोड़ गया था। वहीं से अंशुल उसे बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस का कहना है की घटना की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित के साथ ही किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...